3THVTX3KFLFG3R SB POETRY

SBPOETRY333.Blogspot.com

Wednesday, January 13, 2021

Yaadon Par Kavitayein in Hindi

आपकी याद आ रही है कविता। यादें कविता। शाम पर कविता। 

यहाँ हम आपके लिए (आपकी याद आ रही है कविता) व (यादें कविता) तथा (शाम पर कविता) आदि कवितायें लेकर आए हैं जिनमे हमने काफ़ी यादों को संजोया है ताकि आप इससे लुत्फ़ अन्दोज़ हो सकें। ये कविताओं का नया व विशिष्ट संग्रह हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

आशा करता हूँ कि आपको हमारी ये कवितायें अवश्य पसंद आएंगी।

1  


आपकी याद आ रही है कविता:-

Yaadon par kavita in hindi








तुम्हारी शॉप की तस्वीर मेरी आँखों में नज़र आ रही है।

सच बात तो ये है कि मुझे, आपकी याद आ रही है।। 

दिल को मेरे एक अजीब सा एहसास करा रही है। 

सच कहूँ तो मुझे, आपकी याद आ रही है।। 

अब कहाँ हो तुम और कैसी हो। 

यही सोच दिल को लगी जा रही है।। 

तुम्हारा वो दिलचस्प अंदाज़ मैं आज तक नही भूला।
 
तुम्हारा मुझको पुकारने का वो अंदाज़ फिर से याद आ रहा है।। 

अब तुम भी जान लो ये सब और सुनलो मेरे दिल की पुकार। 

क्यूँकि मुझे, आपकी याद आ रही है।। 

• ये भी पढ़ें sad love shayari in hindi 

यादें कविता:-

जब जब मैं वो पुरानी किताबें खोलता हूँ। 

आपकी यादें दिल में दस्तक देती हैं।। 

जब कभी मैं उस गली से गुज़रता हूँ। 

आपकी यादें दिल में दस्तक देती हैं।। 

जब कभी मैं आपकी लिखी वो कविता पढता हूँ। 

आपकी यादें दिल में दस्तक देती हैं।। 

जब कभी मैं आपके दिए उस गिफ्ट को देखता हूँ। 

आपकी यादें दिल में दस्तक देती हैं।। 

जब कभी मैं तन्हाई में कुछ सोचता हूँ। 

आपकी यादें दिल में दस्तक देती हैं।। 

शाम पर कविता:-

दिन भर की थकन के बाद घर लौटने पर। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

पूरे दिन की गई मेहनत के बाद घर लौटने पर। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

खेत में हल चलाने के बाद घर लौटकर। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

पूरे दिन बॉस की डांट सुनने के बाद घर लौटने पर। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

दिन भर की मज़दूरी करने के बाद घर लौटने पर। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

मुश्किलात से भरा दिन गुज़रने के बाद। 

राहत देती है कुछ शाम।। 

अगर आपको हमारी ये रचनाएँ पसंद आती हैं तो हमारे ब्लॉग का लिंक अवश्य शेयर करें। 


Tuesday, January 05, 2021

Relationship understanding thought in Hindi

Relationship understanding thought in Hindi। रिश्तों की समझ। रिश्ते को टूटने से कैसे बचाएँ।

Relationship understanding thought








• रिश्तों की समझ :- 

इंसान की ज़िन्दगी में सबसे ज़्यादा अहमियत रिश्तें रखते हैं क्यूँकि अकेला इंसान ना तो ख़ुशी बाँट सकता है ना ही ग़म। इसीलिए इंसान रिश्तों को बहुत अहमियत देता है। लेकिन रिश्तों की ड़ोर बहुत कमज़ोर होती है अक्सर छोटी सी बात पर हम सालों के रिश्ते को बर्बाद कर देते हैं। कैसे हम इन ग़लतियों से बच सकते हैं यही हम आपको यहाँ बताने जा रहे हैं। 
1


• फैमिली के साथ कैसे ख़ुश रहें :-

इंसान ग़लतियों का पुतला होता है ग़लती हर इंसान से होती है कोई परफेक्ट नही होता। इसलिए फैमिली से अगर तुम्हे कोई भी प्रॉब्लम है या तुम्हे कोई बात अच्छी नही लगती तो अपनी फैमिली के साथ बैठकर उस पर बात करें और ग़ुस्से में आकर कोई ग़लत कदम ना उठायें। इस तरह आप अपनी फैमिली के साथ ख़ुश रह सकते हैं। छोटी छोटी बातों को इग्नोर करना सीखें आपको कोई बात परेशान नही करेगी। 

• अपने लवर या प्रेमी से धोखा खाने से कैसे बचें :-

आज कि दुनिया में किसी पर भी विश्वास करना बहुत मुश्किल है। जिससे आप प्यार करते हैं ज़रूरी नही कि वो भी आप से उतनी ही मुहब्बत करता हो, हो सकता है कि वो आपका इस्तेमाल करना चाहता हो या चाहती हो। इसलिए किसी पर भी आँखे बन्द करके विश्वास नही करना ना ही अपने प्यार का इज़हार करना जब तक कि आप उसके बारे में सब कुछ ना जान लें। क्यूँकि आपको आपकी फैमिली से ज़्यादा कोई मुहब्बत नही कर सकता। 

• पति-पत्नी के बीच रिश्ते में कैसे मिठास लाएँ :-

अक्सर पति-पत्नी के रिश्ते में खटास ज़्यादातर छोटी छोटी बातों को लेकर होती है। इसलिए अगर पति और पत्नी दोनों ने इन छोटी बातों को इग्नोर करना सीख लिया तो रिश्ते में कभी कड़वाहट पैदा नही होगी। जब पति को गुस्सा आये तो पत्नी शांत हो जाए और जब पत्नी को गुस्सा आये तो पति को शांत हो जाना चाहिए। इस तरह आप अपने रिश्ते को ख़ुशी से जी सकते हो। 

• रिश्तों को कैसे संजोएँ :-

रिश्ते कच्चे धागे से बंधे होते हैं ज़रा सा खींचते ही टूट जाता है। इसलिए हमेशा रिश्ते को ज़्यादा प्रेशर ना डाले और उसे हल्का फुल्का बनाये रखें। छोटी छोटी बातों को हमेशा इग्नोर करें। हर रिश्ता ख़ुशग़वार रहेगा। क्यूँकि रिश्ते सुख दुख में तुम्हे हमेशा अपनेपन का एहसास कराएँगे। और जो इंसान सिर्फ़ रब में विश्वास करेगा वो हमेशा ख़ुश रहेगा। 


अगर आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आये तो हमारे ब्लॉग की लिंक को अपने परिचितों के साथ भी शेयर करें। 



Monday, December 28, 2020

Kisaan Par Kavita in Hindi

किसान पर कविता। किसान आंदोलन पर कविता। बारिश और किसान पर कविता। किसान के दर्द पर कविता। Poem on farmer in hindi। 

हमारे देश कृषि प्रधान देश है और हमारे देश 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। भारत की आत्मा गाँवो में बसती है और गाँवो में किसान बसते हैं। आज हमारे देश का किसान बहुत मुश्किल भरे दौर से गुज़र रहा है इसीलिए हमारे देश में पिछले 1 महीने से किसान आंदोलन कर रहा है और सरकार से इंसाफ़ माँग रहा है इन्ही बातों को ध्यान में रखकर मैंने ( Kisaan Aandolan par kavita in hindi ) लिखी है और इसमें (किसान पर कविता ) तथा (किसान और बारिश पर कविता ) और (किसान की व्यथा पर कविता ) लिखी है इस प्रकार मैंने किसान की सभी समस्याओं पर कविता लिखी है उम्मीद करता हूँ आपको अवश्य पसंद आयेंगी। 

1


Poem on farmer in hindi







किसान पर कविता इन हिन्दी 


अपने आप से लड़ता आया हूँ, हर बार मैं पिसता आया हूँ। 

बस बहुत हुआ अब और नही, मुझ पर ये गर्दिश और नही।। 

सरकार से दबता आया हूँ, अंग्रेज़ों से लड़ता आया है। 

मुश्किल से पेट मैं भरता हूँ, कर्ज़े में दबता आया हूँ।। 

क्यूँ मुझको ना समझा जाता है, क्यूँ मुझको सताया जाता है। 

क्या मेरा कोई सपना नही, क्या मेरा कोई अपना नही।।

 
हक़ माँगना अपना चाहता हूँ, मैं चैन से जीना चाहता हूँ। 

कानून ना मुझ पर तुम थोपो, किसान को मरने से तुम रोको।। 

मेहनत मैं करता आया हूँ, दामों को तरसता आया हूँ। 

बस बहुत हुआ अब और नही, इस बार मैं कहने आया हूँ।। 

किसान आंदोलन पर कविता 


बैठे हुए हैं किसान सर्द ठन्डी रात में। 

बैचैन हैं किसान आने वाले कल की मार से।। 

मुश्किल घड़ी है जाने कब बदलेगी ये तस्वीर। 

आंदोलनों में कब तक उलझा रहेगा अब किसान।। 

कब समझेगी सरकार किसानों की समस्या। 

कब बेफिक्र होगा फिर हमारे देश का किसान।। 

दिल किसान का तोड़कर ना कोई चैन पायेगा। 

जवाब देगा जब किसान तो वो मुँह की खायेगा।। 

मजबूर है ये मुश्किल से पेट पाल रहा है। 

जीने दो इसे इसने तुम्हारा कौन सा नुकसान किया है।।

किसान के दर्द पर कविता 


भारत के किसान ग़रीब हो रहे हैं। 

देश के राजनेता कहाँ सो रहें हैं।। 

कभी सस्ते दामों की मार है। 

तो कभी आंदोलन में किसान है।। 

फसल काटने के वक़्त पर किसान रोड पर सरकार की राह देख रहे हैं। 

हमारे देश के किसान गरीब हो रहे हैं।। 

क्यूँ राजनीति भी यहाँ किसानों पर हो रही है। 

क्यूँ सरकार आँखे बन्द किए संसद भवन पार्लियामेंट में सो रही है।। 

गेहूँ की फसल बारिश से बर्बाद हो रही है। 

किसान की आँखे मदद की राह टोह रही है।।

किसान और बारिश पर कविता 


गेहूँ की फसल पकी तभी बारिश को आना है।

किसान और बारिश के प्यार का किस्सा पुराना है।। 

आलू की फसल लगी तो ओले के साथ बारिश भी आना है। 

किसान और बारिश के प्यार का किस्सा पुराना है।। 

आम की फसल चली तो बारिश को ना आना है। 

किसान और बारिश के प्यार का किस्सा पुराना है।। 

कभी बारिश का आना है कभी फसल का पक जाना है। 

बारिश से किसान की चिंताओं का रिश्ता पुराना है।। 

कभी बारिश के होने की दुआ है तो कभी ना होने की दुआ है। 

किसान और बारिश के प्यार का किस्सा पुराना है।। 


अगर आपको हमारी रचनाएँ पसंद आती हैं तो हमारे ब्लॉग का लिंक अपने परिचितों और दोस्तों के साथ भी शेयर करें। 






Sunday, December 20, 2020

Ek Bharat Shreshth Bharat par Kavita

Poem एक भारत श्रेष्ठ भारत पर कविता- Poem on unity of India-

आज हमारे देश में एक गन्दी राजनीति हो रही है।  जिसका प्रमुख मुद्दा हिन्दू मुस्लिम और जातिवाद है। मैं आपके लिए इस पृष्ठ पर (ek bharat shreshth bharat par kavita) लेकर आया हूँ, जिसमें मेरा सपना है कि हमारा भारत देश एक और श्रेष्ठ हो ताकि हर वर्ग का व्यक्ति ख़ुश रह सके। यही सब वर्णन हमने इस कविता (poem on ek bharat shreshth bharat) लिखी है। उम्मीद है आपको अवश्य पसंद आयेंगी। ज़्यादा जानने के लिए हमारी ये कविता अवश्य पढ़ें। 

1

कविता एक भारत श्रेष्ठ भारत

कविता








आओ सब अपना एक फर्ज़ निभाएँ। 

एक नया भारत हम बनायें।। 

जिसमें ना हो कोई भेदभाव। 

ना हो जिसमें कोई लड़ाई।।

हों हिन्दू-मुस्लिम सब एक समान। 

ऐसा एक भारत हम बनायें।।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत हम बनायें। 

जात पात का ना हो बंधन।। 

सब रहें मिलकर एक समान। 

ऐसा बनें मेरा भारत महान।। 


मेरे सपनो का भारत कविता 


धर्म की ना हो जहाँ, राजनीति। 

विकास पर ही हो, राजनीति।। 

ऐसा एक नया, भारत हम बनायें। 

आओ हम सब अपना एक फर्ज़ निभाएँ।। 

शिक्षा का हो प्रसार जहाँ। 

अनपढ़ ना हो कोई जहाँ।। 

कोई भूख से ना मरने पाये। 

किसान मज़दूर हों ख़ुश जहाँ।। 

ऐसा एक इन्क़लाब ले आयें। 

महिला सुरक्षित भारत 


आओ सब एक नया भारत हम बनायें।। 

जिसकी माने पूरी दुनिया। 

शान्ति का सन्देश हम लायें।। 

कोई भी कानून से जहाँ बचने ना पाये। 

कालाधन अपने देश ले आयें।। 

औरत का ना हो शोषण जहाँ। 

भृष्टाचार को जड़ से मिटायें।। 

हर व्यक्ति को उसका हक़ दिलायें। 

ऐसा खुशहाल भारत हम बनायें।।

आपस में ना झगड़ हम पायें। 

एक भारत, श्रेष्ठ भारत हम बनायें।। 

दोस्तों अगर आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया तो ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन पर कविता 

अगर आपको हमारी रचनाएँ पसंद आती हैं तो हमारे पोस्ट का लिंक अपने दोस्तों व परिचितों के साथ अवश्य शेयर करें।। 


Wednesday, December 16, 2020

Kisaan Aandolan Par Kavita in Hindi

Kisaan Aandolan Par Kavita in Hindi। किसान पर कविता इन हिन्दी:-

मेरे देशवासियों जैसे कि आप सभी जानते हैं कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और आप सभी लोग जानते हैं कि किसान आज विभिन्न समस्याओं से दो चार हो रहा है दोस्तों मैं भी किसान का बेटा हूँ। आप सभी को मालूम है कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ कानून बनाये हैं जो किसानों को मंज़ूर नही और किसान इन कानूनों को वापस लेने की सरकार से माँग कर रहें हैं किसानों का ये आंदोलन आज देश का प्रमुख मुद्दा बना हुआ है इसी किसान आंदोलन को ध्यान में रखकर मैंने (Kissan Aandolan Par Kavita) लिखी है जिसमें किसानों की व्यथा और समस्याओं और आंदोलन में आई मुश्किलों का सामना कर रहे किसानों की परेशानी कही गई है। 
जो हिन्दी और इंग्लिश दोनों फॉन्ट में उपलब्ध है। 
इस कविता (किसान पर कविता) के माध्यम से मैं किसान भाइयों की समस्याओं से आप सब को अवगत कराना चाहता हूँ,  और आप लोगों से निवेदन है कि मेरी इस कविता को इतना शेयर करें कि ये आंदोलन कर रहे किसानों तक पहुँच जाए। 
1

किसान की मेहनत पर कविता:-

Kisaan, Mehnat, Samsya, aandolan









जंगल मेरी जान हैं, मेहनत करना मेरा काम है। 

मेरे देशवासियों, मेरा नाम किसान है।। 

कभी चिलचिलाती धूप में, कभी कड़कड़ाती सर्दी में। 

मैं लक्ष्य से ना भटका, करता आया हूँ मेहनत।। 

मेरे देशवासियों, मेरा नाम किसान है।। 

अब अँधियारा एक छाया है, एक नई मुसीबत लाया है।
 
डटकर खड़ा हूँ मैं आज भी, पर दिल थोड़ा घबराया है।। 

जिस धरती को मैंने बरसों से सींचा, कोई उसे कब्ज़ाने आया है। 

कैसे जाने दूँ मैं इसको, मैंने दिल में इसे बसाया है।। 

मेरे साथ खड़े हो जाओ तुम, इस वक़्त ने तुम्हे पुकारा है।

Jungle meri jaan hain, mehnat karna mera kaam hai..

Mere deshvasion, mera naam Kisaan Hai..

Kabhi chilchilati dhoop mein, Kabhi kadkadati Sardi mein..

Main lakshya se na bhatka, karta aaya hu mehnat..

Mere deshvasion, mera naam Kisaan Hai..

Ab andhiyara ek chhaya hai, ek nayi musibat laya hai..

Datkar khada hu main aaj bhi, par dil thoda ghabraya hai..

Jiss dharti ko maine barson se sencha, koi use kabzaane aaya hai..

Kaise jaane du main isko, Maine Dil mein ise basaya hai..

Mere sath khade ho jao tum, Is waqt ne Tumhe pukara hai..

भारतीय किसान पर कविता:-

मेरे देशवासियों, आज किसान ने तुम्हे बुलाया है।। 

तुमने अपने पेट की भूख को, मेरे बोए अनाज से बुझाया है। 

तुमने जो चावल खाया है, उसे मैंने मेहनत से लगाया है।। 

मेरे देशवासियों, मेरा दिल आज भर आया है।। 

जो पुलिस, फौज, डॉक्टर और इंजीनियर हैं।

उसमें मेरे भी तो बेटे हैं, मैंने कब किसी का बुरा चाहा है।। 

मेरे देशवासियों, आज किसान ने तुम्हे बुलाया है।। 

मेरे देशवासियों, क्या मैंने किसी को नुकसान पहुँचाया है। 

आ जाओ अब निभा जाओ तुम भी, ये अपना फर्ज़ यहाँ। 

Mere deshvasion, Aaj Kisaan ne Tumhe bulaya Hai..

Tumne apne pet ki bhookh ko mere boye anaaj se bujhaya hai..

Tumne Jo chaval khaya hai use Maine mehnat se lagaya hai..

Mere deshvasion, Mera Dil aaj Bhar aaya hai..

Jo police, fouj, doctor, or engineer hain..

Usme mere bhi to batey hain, maine kab kisi Ka bura chaha hai..

Mere deshvasion, Aaj Kisaan ne Tumhe bulaya hai..

Mere deshvasion kya Maine Kisi ko nuksaan pahuchaya hai..

Aa jao ab nibha jao tum bhi apna ye farz yahan..

किसान की व्यथा पर कविता:-

मेरे देशवासियों, किसान ने अपना फर्ज़ निभाया है।। 

क्यों मुझको ही लूटा जाता है, क्यों मेरी आवाज को दबाया जाता है। 

क्या मुझे कोई अधिकार नही, क्या मेरे कोई औलाद नही।। 

बस मेहनत ही तो करता हूँ, फिर मुझ पर ही ये ज़ुल्म क्यों। 

क्यों चैन मेरा छीना जाता है, क्यों मुझको जीने नही दिया जाता है।। 

क़र्ज़ लेकर मैं गुज़ारा करता हूँ, अदा करने में मैं इसे दुनिया भी छोड़ जाता हूँ।। 

क्या यही मेरा कसूर है, क्या यही दुनिया का दस्तूर है। 

मेरे देशवासियों, अब आप भी मेरा साथ दो।। 

Mere deshvasion, Kisaan ne apna farz nibhaya hai..

Kyu mujhko hi loota jaata hai, kyu meri aawaz ko dabaya jaata hai..

Kya mujhe Koi adhikaar nhi, Kya mere koi aulaad nhi..

Bas mehnat hi to karta hu, phir mujh par hi ye zulm kyu..

Kyu chain mera chhena jaata hai, kyu mujhko jeene nhi diya jaata hai..

Karz lekar main guzara karta hu, Ada karne me main ise duniya bhi chhod jaata hu..

Kya yahi mera kasoor hai, kya yahi duniya Ka dastoor hai..

Mere deshvasion, ab aap bhi mera Saath do..

अगर पोस्ट पसंद आया तो इसे भी पढ़ें। 

अगर आपको कविता पसंद आए तो हमारे पोस्ट का लिंक अपने परिचितों के साथ शेयर ज़रूर करें। 



Saturday, December 12, 2020

Top 20 Best Quotes on Life in Hindi

Top 20 Best Quotes on Life in Hindi। Best Quotes on Life। ज़िन्दगी पर बहुत अच्छी बातें:- 

दोस्तों इंसान की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। कभी धूप है तो कभी छाँव है। जिंदगी में हम मुश्किलों से घिरे हुए हैं, इसीलिए हम आपके लिए इस पृष्ठ पर (Top 20 Best quotes on life in hindi) जिंदगी पर आधारित सबसे अच्छे कोट्स लेकर आए हैं। जो 20 नए व विशिष्ट कोट्स का संग्रह है। ज़िन्दगी में मुश्किलों का सामना कैसे करना है और कैसे ज़िन्दगी में सफलता प्राप्त करनी है इन (Quotes on life in hindi) में हमने समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हमारा ये (Best 20 quotes on life) का संग्रह अवश्य पसंद आएगा। 

यदि आपको हमारा ये (quotes on life in hindi) का संग्रह पसंद आए तो हमारे ब्लॉग पोस्ट का लिंक अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

ज़िन्दगी पर सबसे अच्छी 20 कोट्स:-

                        1.
ज़िन्दगी में तीन ग़लतियाँ कभी मत करना। 
ख़ुद पर घमण्ड, दूसरों को ख़ुद से ज़्यादा कमज़ोर समझना, दुखियों पे ज़ुल्म करना।। 

Zindagi mein 3 galtiyan Kabhi mat Karna.
Khud par ghamand, dusron ko khud se zyada kamzor samajhna, dukhiyon pe zulm Karna..

Zindagi






                                  2.
ज़िन्दगी में सफल होने के लिए ज़रूरी है कि आपको सब्र करना आना चाहिए। अगर आप सब्र करना सीख गए तो आप किसी भी परिस्थिति में हार नही मानोगे।। 
                                
Zindagi mein safal hone ke liye zruri hai ki 
Aapko sabr Karna aana Chahiye Agar aap sabr karna seekh gaye to aap kisi bhi paristhiti mein haar nhi manoge..
                                 3.
जो तुम्हारी आलोचना करते हैं उनसे तुम प्रेरणा हासिल करो, और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ज़्यादा मेहनत और लगन से प्रयास करो।। 

Jo tumhari aalochna karte hain unse tum prerna hasil Karo.
Or apne lakshya ko prapt Karne ke liye zyada mehnat or Lagan se prayas Karo..
                                4.
ज़िन्दगी में अगर कुछ मांगना पड़े तो कोशिश करो, कि सिर्फ़ रब से मांगो। 
क्योंकि वही सबसे दयालु है।। 

Zindagi mein Agar Kuchh mangna pade to koshish Karo ki sirf Rab se maango.
Kyoki wahi sabse dayalu Hai..
                                5.
ज़िन्दगी में बदलाव से कभी घबराना नही। 
क्योंकि बदलाव ज़िन्दगी का हिस्सा हैं।। 

Zindagi mein badlav se Kabhi ghabrana nhi.
Kyoki badlav Zindagi ka hissa Hain..
                               6.
ज़िन्दगी में सबसे अहम चीज़ है इज़्ज़त। 
इसे कभी मत गवाना।। 

Zindagi mein sabse aham cheez hai Izzat, Ise Kabhi mat gavana..
                              7.
ज़िन्दगी में कभी किसी ग़रीब का दिल मत दुखाना। 
क्योंकि रब से उनकी फ़रियाद ख़ाली नही जाती।। 

Zindagi mein Kabhi Kisi ghareeb ka Dil mat dukhana.
Kyoki Rab se unki fariyaad khaali nhi Jaati..
                               8.
ज़िन्दगी में आप चींटी से बहुत कुछ सीख सकते हो। 
उनकी रफ़्तार धीमी होती है, लेकिन वो लक्ष्य की प्राप्ति को लगनशील होती हैं।। 

Zindagi mein aap cheenti se bahut Kuchh seekh sakte ho.
Unki raftaar dheemi hoti hai, lekin wo lakshya ki prapti ko lagansheel hoti hain..

Life, Ant







                              9.

ज़िन्दगी में अपनी दौलत पर कभी घमण्ड मत करना, क्योंकि ज़िन्दगी सदा एक सी नही रहती।। 


Zindagi mein Apni doulat par Kabhi ghamand mat Karna kyoki Zindagi sada ek si nhi rehti..

                              10.

ज़िन्दगी में कभी भी अगर एक रास्ता बन्द हो जाए तो घबराना मत। 

क्योंकि रब दूसरा रास्ता खोल देता है।। 


Zindagi mein Kabhi bhi agar ek raasta band ho jaaye to ghabrana mat.

Kyoki Rab dusra raasta khol deta Hai..

                               11.

ज़िन्दगी में हमेशा एक सच्चे साथी की तलाश में रहना। 

अगर मिल जाए तो फिर उसे जाने मत देना।। 


Zindagi mein hamesha ek sachche saathi ki talaash me rehna.

Agar mil Jaye to phir use jaane mat dena..

                              12.

ज़िन्दगी में साथी ख़ूबसूरत दिखने वाला नही। 

ख़ूबसूरत दिल वाला चुनो।। 


Zindagi mein saathi Khoobsurat dikhne wala Nhi.

Khoobsurat Dil wala chuno..

                              13.

एक साधारण ज़िन्दगी सबसे ख़ूबसूरत ज़िन्दगी है।। 


Ek sadharn Zindagi sabse Khoobsurat Zindagi hai..

                              14.

ज़िन्दगी में कभी भी पीछे मुड़कर मत देखना। 

क्योंकि जो वक़्त बीत गया वो वापस नही आयेगा।। 


Zindagi mein Kabhi bhi peechhe mudkar mat dekhna, kyoki Jo waqt beet gaya wo wapas nhi aayega..

                                15.

ज़िन्दगी में अगर ख़ुश रहना चाहते हो तो अपने से कम पैसे वाले व्यक्तियों को देखो, और रब का शुक्र अदा करो, कि उसने तुम्हे कितनी अच्छी जगह पैदा किया।। 


Zindagi mein Agar Khush rehna chahte ho to apne se Kam paise Wale vyaktiyon ko Dekho or Rab Ka shukra Ada Karo ki usne hume kitni achchhi jagah paida kiya..

                                16.

ज़िन्दगी में सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए, अगर आलोचना का सामना करना पड़े तो घबराना मत। 

क्योंकि आने वाला कल तुम्हारा होगा।। 


Zindagi mein sachchai ke raste per chalte hue agar aalochna Ka samna karna pade to ghabrana mat, kyoki aane wala KAL tumhara hoga..

                                17.

ज़िन्दगी में मुतमईन होना बहुत ज़रूरी है, जो कुछ आपके पास है उसमें संतुष्ट रहो। 

ये ख़ुश रहने के लिए बहुत ज़रूरी है।। 


Zindagi mein mutmaeen hona bahut zaroori hai, Jo Kuchh Aapke pass hai usme santusht raho ye Khush rehne ke liye bahut zaroori hai..

                                18.

ज़िन्दगी का मक़सद दूसरों की मदद करना बनाओ, किसी को नुक़सान पहुँचाना नही।। 


Zindagi Ka maqsad dusron ki madad karna banao, kisiko nuksaan pahuchana nhi..

                                 19.

ज़िन्दगी में कभी भी कल के बारे में सोचकर दुखी मत हो, हमेशा आज में जियो।। 


Zindagi mein Kabhi bhi KAL ke bare me sochkar dukhi mat ho, hamesha aaj mein Jiyo..

                               20.

ज़िन्दगी का बेहतरीन सच, लोग क्या कहेंगे ये कभी मत सोचो। 

क्योंकि तुम अच्छा करो या बुरा, लोग तो कुछ ना कुछ बोलेंगे ज़रूर।। 


Zindagi ka behtareen sach, Log kya kahenge ye Kabhi mat socho kyoki tum achchha Karo ya bura log to Kuchh na Kuchh bloenge zaroor..


आपको ये पोस्ट भी पसंद आएगा समय का महत्व कविता 


अगर आपको ये पोस्ट पसंद आए तो हमारे ब्लॉग का लिंक भी अपने दोस्तों, परिचितों के साथ शेयर करें। 

Tuesday, December 08, 2020

Samay Ka Mahatva Poem in Hindi

Samay Ka Mahatva Poem in Hindi। Samay ki keemat poem। Importance of time poem। समय का महत्त्व कविता। 

दोस्तों इन्सान के जीवन में हर तरह का समय आता है जिसमें मुश्किल परिस्थिति भी आती है और खुशियाँ भी आती हैं यहाँ (samay ka mahatv poem in hindi) इस कविता के माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि व्यक्ति को हर परिस्थिति में सब्र करना चाहिए और यदि आपका अच्छा समय चल रहा है तो दुखी व्यक्तियों की सेवा करें। और यदि आप दुखी हैं तो कभी भी ग़लत रास्ता ना चुने, क्युँकि समय कभी एक जैसा नही रहता यही समझाने के लिए हम आपके लिए समय का महत्व कविता लेकर आए हैं विश्वास है कि आपको अवश्य पसंद आएगी। 

• समय का महत्व कविता- समय अपने अनुसार चलाता है, 

समय, time, poem






समय अपने अनुसार चलाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है।

यही व्यक्ति को ज़ख़्म देता है, 

मरहम भी यही लगाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है।। 

यही व्यक्ति को महान बनाता है, 

बुज़दिल भी यही बनाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है। 

यही दुविधाएं भी बुनता है, 

समाधान भी यही बताता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है।। 

अमीरी दिखाता है, 

ग़रीबी दिखाता है, 

लालची भी यही बनाता है, 

बेबस भी यही बनाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है। 

हैवानियत भी यही जगाता है, 

ज्ञान का प्रकाश भी यही फैलाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है।। 

पराधीन भी यही बनाता है, 

स्वाधीन भी यही बनाता है, 

हँसाता है, 

रुलाता है, 

हाँ यह अपने अनुसार चलाता है। 

समय अपने अनुसार चलाता है।। 

Samay ki keemat poem in english font 

Samay apne anusaar chalaata hai.

Haan yeh apne anusaar chalaata hai..

Yahi vyakti ko zakhm deta hai.

Yahi marham bhi lagata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai.

Yahi vyakti ko mahaan banata hai.

Yahi Buzdil bhi banata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai.

Yahi duvidhaye bhi bunta hai.

Samadhaan bhi yahi batata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai..

Ameeri dikhata hai.

Ghareebi dikhata hai..

Laalchi bhi yahi banata hai..

Bebas bhi yahi banata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai..

Haivaniyat bhi yahi Jagaata hai..

Gyaan ka Prakash bhi yahi phailata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai..

Pradheen bhi yahi banata hai..

Svadheen bhi yahi banata hai..

Hansata hai..

Rulaata hai..

Haan yeh apne anusaar chalaata hai..

Samay apne anusaar chalaata hai..

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती है। 

उम्मीद करता हूँ आपको ऊपर दी गई Time पर poem बहुत अच्छी लगी होगी। आप से निवेदन है कि आप इसी तरह इस वेबसाइट के साथ बने रहें और ढेर सारी कविताओं का आनन्द लेते रहें।